विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियानों का आयोजन

जौनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्ष 2024 में माह अप्रैल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियानों का आयोजन सभी जनपदों में हो चुका है। विगत वर्षों की भॉति वर्ष 2024 में भी प्रदेश में संचारी रोगों के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान सम्पादित किये जा रहे है। इन अभियानों के क्रम में वर्ष 2024 में भी प्रदेश में संचारी रोगों के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान सम्पादित किये जा रहे है। इन अभियानों के क्रम में वर्ष 2024 के द्वितीय चरण की गतिविधियॉ विस्तृत कार्ययोजना बनाकर माह जुलाई 2024 में सम्पादित की जाएंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई 2024 तक एवं दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई 2024 तक संचालित किया जायेगा।