November 16, 2025

चुनाव से ठीक एक दिन पहले दूसरे दल से आये लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Share

चुनाव से ठीक एक दिन पहले दूसरे दल से आये लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जौनपुर : आज जौनपुर मे चुनाव के ठीक एक दिन पहले दूसरे दल से आये तमाम कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे भाजपा के नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुए सभी सदस्यों को भाजपा का फटका पहनाकर उनका स्वागत किये। आये हुए सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है, विपक्ष लगातार खत्म होता जा रहा है और बीजेपी लगातार मजबूत हो रही है प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष दल कमजोर पर कमजोर हो रहे हैं अभी हाल ही में विपक्षी दलों के 80 हजार से अधिक कार्यकर्ता और नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं और इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद से कांग्रेस समेत तमाम दलों के दिग्गज नेता बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं जिसे देखो वही केसरिया ओढ़े चला आ रहा है। इसी क्रम मे

सदस्य्ता ग्रहण करने वालों मे विनोद मिश्रा राकेश मिश्रा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जोनल ब्राम्हण समाज विशाल मिश्र B.D.C. मानस मिश्रा व्यापार मण्डल अध्यक्ष, मंयक मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, शिवमणि राहुल गौतम, अग्रोहा मिश्रा मृत्युन्जय तिवारी,  इन्द्रजीत पांडेय विवेक पाण्डे राहुल दुबे नीरज दुबे आशीष सोनी, हरिनाथ प्रजापती आदि ने की।

About Author