मौजूदा सरकार किसानों की करती है अवहेलना: अशोक सिंह

मौजूदा सरकार किसानों की करती है अवहेलना: अशोक सिंह
- सरायहरखू गांव में हेलीकॉप्टर से जनसभा को संबोधित करने पहुँचे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बक्शा(जौनपुर) समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनपद से लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों की अवहेलना करती है। अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो किसानों को पेंशन के साथ खाद व सौ यूनिट बिजली फ्री देने का कार्य करेंगी। प्रत्याशी अशोक सिंह सोमवार को मल्हनी विधानसभा के सरायहरखू गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करतें हुए कही। गांव में बने हेलीपैड पर करीब 3.50 पर लैंड किये हेलीकॉप्टर से पहुँचे श्री सिंह का मंच पर कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक मत देने का अधिकार गरीब को है तो अमीर को भी है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी को सम्मान से जीने का अधिकार है। किसान का बेटा होने के कारण मुझे पार्टी का गठन पड़ा। मेरे पास मौजूद एक विद्यालय के भरोसे यथासम्भव जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास किया है। मेरी सोच समाजसेवा है जो सांसद बनकर ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें धर्म के आधार पर मत नही चाहिए। अशोक सिंह ने कहा कि आज मैं दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा हूँ भगवान का दर्शन किसी के कहने से नही किया जाता है। इस दौरान विधानसभा सभा अध्यक्ष राजेश यादव, सौरभ यादव, अरुण यादव, राहुल यादव, गिरिजाशंकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।