October 22, 2024

मीरगंज पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या के वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Share

थाना मीरगंज पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या के वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर श्री गिरेन्द्र कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मीरगंज श्री देवानंद रजक के कुशल संचालन में उ0नि0 श्री गंगासागर मिश्रा मय हमराह हे0का0 महेन्द्र कुमार द्वारा मु0अ0सं0 72/24 धारा 304 भादवि में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र यादव पुत्र नन्हकू यादव ग्राम अगहुआ थाना मीरगंज,जौनपुर उम्र 46 वर्ष को आज दिनांक 30.04.2024 समय 07.50 बजे पूर्वी रेलवे क्रासिंग बभनियावँ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- राजेन्द्र यादव पुत्र नन्हकू यादव ग्राम अगहुआ थाना मीरगंज,जौनपुर उम्र 46 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-उ0नि0 श्री गंगासागर मिश्रा थाना मीरगंज जौनपुर
2-हे0का0 महेन्द्र कुमार थाना मीरगंज जौनपुर

About Author