रोल्ड गोल्ड के गहने पर दूल्हे को बनाया बंधक

रोल्ड गोल्ड के गहने पर दूल्हे को बनाया बंधक
दूसरे दिन थाने पर पंचायत के बाद बाद हुआ सिंदूरदान
दुल्हन की उठी डोली
सिकरारा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात आई बारात में जयमाल के बाद शादी मंडप में डाल पर रोल्ड गोल्ड के गहने चढ़ाए जाने को लेकर भारी बखेड़ा हो गया।स्थित यहाँ तक बिगड़ी कि शादी तो दूर घरातियों ने दूल्हे को रातभर कमरे में बंद कर बंधक बनाये रखा।बाकी बरातियो का मच्छर रात भर थाने में स्वागत करते रहे।शनिवार भोर में पुलिस दूल्हे को छुड़ाकर थाने ले आईं।
मिली जानकारी।के अनुसार शुक्रवार की रात नगर से एक बरात स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव मे गई थी।डीजे की धुन पर नाचते गाते खुशगवार माहौल में द्वारचार व जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। घरातियों ने बरात के स्वागत सत्कार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।सभी गदगद थे।जयमाल व भोजन के बाद निजी वाहन से पहुंचे ज्यादातर बराती वापस चले गये।शादी मंडप में कन्या पूजन के बाद डाल की रस्म के लिए वर पक्ष द्वारा कपड़े व आभूषण थाल में सजाकर कन्या पक्ष को दिया गया। महिलाओं द्वारा गहन जांच में करधनी व हाथ की मेहदी शुद्ध सोने पर खरी नहीं उतरी।यहीं से फसाद शुरू हो गया।खुसुर फुसुर के बाद बात पुरुषों के बीच भी पहुंची। महिलाओं की शिकायत थी कि सोने का पानी चढ़ा नकली जेवर डाल पर दिया गया है।फिर क्या था घरातियों दूल्हे को एक कमरे में बन्द कर बंधक बना लिया। मौके पर उपस्थित दूल्हे के सगे सम्बन्धी व खास रिश्तेदारों से तूतू मैं मैं भी होने लगी। परिणाम स्वरूप सिंदूरदान की रस्म उस रात नही हो सकी। जान बचाकर बराती किसी तरह रात में थाने पर पहुँचे और आप बीती सुनाए।भोर में पुलिस गाँव पहुँचकर दूल्हे को छुड़ाकर थाने ले आई। शनिवार दोपहर लड़की पक्ष के लोगो को थाने पर बुलाया गया।थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच पंचायत के बाद पुलिस की उपस्थिति में सिंदूरदान की रस्म के साथ विवाह संपन्न हुआ और लड़की की बिदाई के बाद दोनो समधी खुशी खुशी गले मिले।