फितरे की रकम 64 रुपया हजरत मौलाना अल्हाज हसनैन अहमद सिद्दीकी

IMG-20240323-WA0049
Share

फितरे की रकम 64 रुपया हजरत मौलाना अल्हाज हसनैन अहमद सिद्दीकी

जौनपुर
पूर्वांचल क्षेत्र में सबसे बड़ी ईदगाह में अपना स्थान रखने वाली जौनपुर शहर की ऐतिहासिक मछली शहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में आगामी चंद्र दर्शन के बाद ईद की नमाज सुबह 9:00 बजे अदा की जाएगी उक्त बातें हजरत अल्हाज मौलाना हसनैन अहमद सिद्दीकी ने बताया है, उन्होंने आगे कहा कि हर मुसलमान जितने भी सदस्य उसके घर में हैं ,हर सदस्य के रूप में फितरे की रकम इस वक्त के हिसाब से 64 रुपए है ,जिसको ईद की नमाज से पहले पहले अदा करना हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। रमजान का महीना अपनी रहमतों बरकतों के साथ बीत रहा है ,लोग अपनी अपनी इबादतों में लगे हुए हैं वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है, लोग जहां रमजान की खरीदारी कर रहे हैं वही धीरे-धीरे ईद की भी तैयारीओ में लगे हुए हैं।ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता रियाजुल हक ने बताया कि ईद की तैयारी को लेकर शाही ईदगाह में रंग रोगन,साफ सफाई आदि का काम जोरों पर है। आगे बताया कि पवित्र माह में जकात फितरा जरूरतमंद लोगों को दिया जाए ताकि उनकी भी और उनके बच्चों की भी ईद अच्छे हो जाए। जकात हर मालदार इंसान को देना फर्ज है जो अपनी चल अचल संपत्ति का हिसाब लगाकर उसका 2.5% निकाल कर यानी ढ़ाई फ़ीसद जरूरतमंद लोगों में बांट दिया जाना है।