September 19, 2024

महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उतरी आशा बहुओं के साथ,भरा जोश

Share

महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उतरी आशा बहुओं के साथ,भरा जोश

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर ) मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे धरना प्रदर्शन के दसवें दिन सोमवार को आशा बहुओं व आशा संगिनी के साथ महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रेखा सिंह ने धरना प्रदर्शन में शामिल हो गई|उनके साथ कांग्रेस के महिला जिला उपाध्यक्ष पूजा गौतम,ब्लॉक अध्यक्ष मछलीशहर उषा बिन्द व ब्लॉक अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर ममता आदिवासी आदि रही|धरना प्रदर्शन के समर्थन में जिलाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि हमारा पूरा संगठन धरना प्रदर्शन कर रही बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है|कहा कि दो हजार के मानदेय में बहनें अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर सकती है|किन्तु वर्तमान सरकार इनकी मांगों पर ध्यान न देना इनके साथ घोर अन्याय है|कहा कि जो साथ फेरे का न हुआ और जिनके पास बाल बच्चें नहीं है वह हम बहनों का दर्द क्या जानेगें| भरोसा दिलाया कि आप लोगों की जायज मांगों की लड़ाई जमीन से लेकर संसद तक लड़ने के लिए तैयार हूँ |जो रोजी रोटी न दे सके , जो महिलाओं की सुरक्षा न कर सके वह सरकार निकम्मी है,के नारों के माध्यम से अपना आक्रोश जताया|धरना प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना मौर्या कर रही थी|मुख्य रूप से सीमा पटेल,दुर्गावती,चंद्र मौर्या,कृष्ण देवी,श्यामा देवी, खुशबू,गीता गुप्ता आदि मौजूद रही|

About Author