October 19, 2024

पूर्व विधायक की मनाई गई पूण्य तिथि–

Share

पूर्व विधायक की मनाई गई पूण्य तिथि—-जौनपुर ,शास्त्री नगर आवास पर पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय प0रमेश चंद्र शर्मा की 52वी पूण्य तिथि मनाई गई।कार्य क्रम की अध्यक्षता पूर्व कलेक्ट्रेटबार अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने किया।कार्य क्रम में आनंद मिश्रा पूर्व कलेक्ट्रेटबार महामंत्री ने कहा कि ऐसे पुरोधा जिन्होंने श्रमदान से मछली शहर मड़ियाहूं मार्ग का निर्माण करवाया था।विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी जी निःस्वार्थ समाज की सेवा किया जिनको बरसठी के गाँधी के नाम से लोग पुकारते थे।स्वर्गीय शर्मा जी के पौत्र अजय त्रिपाठी पूर्व जिलापंचायत सदस्य ने कहा कि ऐसे पूर्वज से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए जो समाज के लिए देश की आजादी के लिए संघर्ष किया,व आजादी के बाद बरसठी से विधायक चुने गए ।कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमार तिवारी, विनय सिंह पूर्व सभासद,पंकज त्रिपाठी अधिवक्ता,मनोज मिश्रा पुजारी,विराट त्रिपाठी,ऋषि सिंह,आकाश त्रिपाठी अमित दुबे आर्या ,उपस्थित रही। आये हुए आगंतुकों का आभार अजय त्रिपाठी, व पंकज त्रिपाठी ने व्यक्त किया।कार्य क्रम का संचालन गायक दीपक पाठक देव ने किया।

About Author