October 19, 2024

कार्यकर्ता सम्मेलन व परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण के कार्यक्रम स्थल का विधायक रमेश सिंह ने लिया जायजा

Share

कार्यकर्ता सम्मेलन व परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण के कार्यक्रम स्थल का विधायक रमेश सिंह ने लिया जायजा

कार्यकर्ता सम्मेलन व परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे मत्स्य मंत्री डॉ.संजय निषाद

शाहगंज।सुईथाकला विकासखंड क्षेत्र के इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढूपुर में रविवार को प्रातः 10 बजे निषाद पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद मुख्य अतिथि होंगे। कैबिनेट मंत्री पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। संगठन के विस्तार पर भी चर्चा होगी ।विधायक रमेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।तैयारियों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About Author