September 20, 2024

योगी जी के शासनकाल में हम महिलाओं का हित सुरक्षित है: नम्रता चौरसिया

Share

जौनपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक आवश्यक परिचयात्मक बैठक सभी मंडल व जिला पदाधिकारियों नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने किया।बैठक मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष और विशिष्ट उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने लोगों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत अपने उद्बोधन में कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान में भाग लेते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाएं। जिससे आगामी 2022 के चुनाव में एक बार पुनः प्रदेश में योगी जी की सरकार बने।योगी जी के शासनकाल में हम महिलाओं का हित सुरक्षित है अभी से ही हम लोगों को एकजुट होकर योगी सरकार की 5 साल की कार्यकाल के दौरान की गई उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। यह कार्य आप सब लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाएगा ।आप सभी लोग अभी से जी जान से जुड़ जाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस मौके पर प्रमुख रूप से महामंत्री विमला श्रीवास्तव, किरण मिश्रा ,उपाध्यक्ष ममता गिरी ,राखी सिंह, राजमति सरोज,जिलामंत्री प्रियंका श्रीवास्तव, करुणा मौर्या, दिव्या सिंह ,कोषाध्यक्ष अंशु कुषवाहा, कार्यालय प्रभारी चेतना श्रीवास्तव सदस्यता माँनिटरिंग प्रमुख कनक सिंह ,जिला शोध प्रमुख संगीता अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष ,सीमा तिवारी ,सीमा मिश्रा ,कुसुम सिंह ,सीमा पासवान ,किरन पाल ,नीलम गुप्ता ,अनुपमा श्रीवास्तव ,शशिकला पाठक ,सपना गौतम ,मिन्ता विन्दजी ,अरुणा पाण्डेय आदि की उपस्थिति रही।

About Author