गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को रिवाल्बर कारतूस के साथ किया गिरफ्तार-

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को रिवाल्बर कारतूस के साथ किया गिरफ्तार-
डा0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत श्री गौरव कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा अमन सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह ग्राम दौलतपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ को प्रसाद तिराह के पास से एक देशी रिवाल्वर 32 बोर मय 1 जिंदा कारतूस .32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बरादमगी के आधार पर थाना गौराबादशाहपुर पर मु0अ0सं0-174/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
1.अमन सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह ग्राम दौलतपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ।
बरामदगी का विवरण-
1 अदद देशी रिवाल्वर .32 बोर मय 1 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-174/2023 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2.मु0अ0स0-252/2021 धारा-307 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़।
3.मु0अ0सं0-209/20 धारा-3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
4.मु0अ0सं0-454/23 धारा-307/323 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 रमेश कुमार, थानाध्यक्ष थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2.उ0नि0 रामशंकर पाण्डेय, थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 वीरेन्द्र यादव, का0 अंकित कुमार, का0 संजय कुमार, का0 अनीश कुमार थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
