September 20, 2024

पदाधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता

Share

जिला जौनपुर के महाराजगंज मंडल के गांधीनगर बाजार भाजपा पदाधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।इस अवसर पर प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की बनने का दावा किया गया।

उत्तर प्रदेश जिला जौनपुर में भाजपा मंडल महामंत्री कार्तिक तिवारी के नेतृत्व में सदस्यता शिविर लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कार्तिक तिवारी ने कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की बनेगी। प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास लेकर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विकास किया जा रहा है
सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि शुद्ध रूप से नए लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इससे हमारा भी मनोबल बढ़ रहा है। जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित हैं।
इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी सुशील मिश्र कार्यालय प्रभारी शुभम उपाध्याय नीरज गिरी सोनी जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About Author