September 20, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व उत्तरप्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह कल जिले के दौरे पर।

Share

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व उत्तरप्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह कल जिले के दौरे पर।
करेंगे जिला पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ मैराथन बैठक

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री व उत्तरप्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह कल 12 बजे जौनपुर आकर जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह ने दी।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश प्रभारी कल 12 बजे डाक बंगले पर आयेंगे। स्वल्पाहार के उपरांत एक बजे से इंडियन मेडिकल एशोसिएशन हाल में आहूत जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और सातो मोर्चा के जिलाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करेंगे।
मध्यान्ह भोजन के उपरांत आयोजित दूसरी बैठक में सम्मिलित होंगे। इस बैठक में नगरपालिका के चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और सभी सभासद शामिल होंगे।
अंत मे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे जिसमे सभी सांसद और विधायक शामिल होंगे।

About Author