September 19, 2024

लायंस क्लब क्षितिज का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Share

जौनपुर
◆ निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी व चेतना साहू की वैवाहिक वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई
◆ लायन शशांक सिंह रानू को सर्वश्रेष्ठ बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड
◆ लायन प्रदीप सिंह बने बेस्ट लायन ऑफ द ईयर
◆ लायन डॉ. प्रिया सिंह को बेस्ट न्यू लाइन ऑफ द ईयर का अवार्ड
◆ लायन धर्मेंद्र सेठ चुने गए लायंस क्लब क्षितिज 2023-24 के अध्यक्ष

जनपद की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था लायंस क्लब क्षितिज का पुरस्कार वितरण समारोह नगर के एक लान में निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ।
लायंस क्लब क्षितिज द्वारा विगत वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग देने वाले सदस्यों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ क्षितिज शर्मा ने कहा की लायंस क्लब क्षितिज समाज में बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रही है और इस संस्था को देखकर लगता ही नहीं कि यह केवल तीन ही वर्ष पुरानी संस्था है।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकप्रिय गायक अवनींद्र तिवारी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत कर की गई। इसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू जैकी , संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व वर्तमान अध्यक्ष लायन विष्णु सहाय द्वारा आए हुए सभी अतिथियों व समाज में अपना सहयोग देने के लिए उन्हें अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार रविंद्र सिंह ज्योति द्वारा एक मधुर गीत प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। इसी दिन जय कृष्ण साहू जैकी जी व चेतना साहू जी की वैवाहिक वर्षगांठ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य रजनी कांत द्विवेदी द्वारा मंत्रोचार के बीच केक काटकर वैवाहिक वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया गया।
सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए रुपेश अग्रहरी, रवि गुप्ता (रवि स्टूडियो), रवि चौबे (वृद्धाश्रम), दीनदयाल हलवाई, अनिल (श्रेया साउंड), विनोद अग्रहरि (तनिष्क शोरूम) राजेश जी (राजेश स्नेह ट्रस्ट) आदि को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा लायंस क्लब क्षितिज के रक्तदान करने वाले रक्त वीरों का सम्मान भी प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में लायंस क्लब क्षितिज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सपोर्ट का अवार्ड लायन शशांक सिंह रानू को, बेस्ट न्यू लाइन ऑफ द ईयर का अवार्ड डॉ. प्रिया सिंह को व लायन ऑफ द ईयर का अवार्ड लायन प्रदीप सिंह को दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ क्षितिज शर्मा ने लायन धर्मेंद्र सेठ को लायंस क्लब क्षितिज का 2023-24 का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की इसके बाद सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ को मालाओं व फूलों से लाद दिया।
कार्यक्रम में मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, संतोष साहू, आशीष गुप्ता आंसू, अजीत सोनकर, दीपक साहू, दिलीप जयसवाल, देव आनंद, डॉ प्रिया सिंह, डॉ चंदननाथ गुप्ता, डॉ प्रशांत द्विवेदी, कौशल त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, संजय जयसवाल, सर्वेश जयसवाल, सुनील कनौजिया, विशाल बरनवाल, सरिता मिगलानी, विनय बरोतिया, नीरज सिंह, जगन्नाथ मोदनवाल, धर्मेंद्र सेठ, अजय पाल, अभिषेक गुप्ता, संजय बैंकर, सुनील जायसवाल, वैभव श्रीवास्तव, देवानंद के साथ शहर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ लायंस क्लब क्षितिज परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन शशांक सिंह रानू , अतुल सिंह व प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर जय कृष्ण साहू जैकी व चेतना साहू ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

About Author