February 2, 2026

पवन सिंह से अपना गाना गवाना चाहता था मुकेश मस्ताना

Share

मुकेश का सपना नही हुआ साकार ,खुद गाना गाकर छा गया इंटरनेट पर

दर दर की ठोकरे खाने के बाद चुना खुद का रास्ता

सबहेड – मुबई में गाना गाकर जीत रहा मुकेश सबका दिल

जौनपुर। जिले के मल्हनी क्षेत्र के भैसनी गांव निवासी युवक ने अपना गाना लिखा और उसकी इच्छा थी कि ये गाना खुद सुपस्टार पवन सिंह गाये ।लेकिन उसका सपना साकार नही हुआ। मुकेश मस्ताना ने राष्ट्रीय सहारा अखबार से बात करते हुए कहा कि मैं जो गाना लिखा था और मैने पूरी कोशिश की ये गाना सिर्फ मैं पवन सिंह से गवाना चाहता हूँ। पवन सिंह से मिलने के लिए हमने तीन साल तक कोशिश की लेकिन पवन सिंह नही मिले और ना ही मैं उनके पास पहुँच पाया। पवन सिंह को हम अपना गुरु मानते है। हमारी शुरू से इच्छा थी कि ये गाना पवन सिंह अपने आवाज में गाये। लेकिन ऐसा नही हुआ शायद ईश्वर की यही इच्छा रही होंगी।हमने गाना लिख कर कंपोज किया जिसके बोल थे शराबी बना डाला ।मस्ताना ने बताया कि मैं मुंबई आया और अलग अलग प्रोड्यूसर ,डारेक्टर, के दरवाजे को खटखटाया लेकिन कोई नही सुना अचानक हमारी मुलाकात अजीत यादव तथा आर एस आर प्रोटेक्शन हेड और डिजिटल मैनेजर राजन विश्वकर्मा से हुई और हमने अपनी सारी दास्तान उनको सुनाई ।उन्होंने मेरे गाने को पसन्द कर लिया और अभिषेक मोराट म्यूजिक के प्रोड्यूसर ने इस गाने को अपनी पूरी टीम के साथ वीडियो को शूट किया । और खुद मैंने इस गाने को गाया जो आज इंटरनेट और शोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट मोहम्मद जावेद

About Author