November 17, 2025

नौ दिवसीय रामकथा के पूर्व निकली कलश यात्रा

Share

एक सौ आठ मंगल कलश सिर पर रखकर महिलाओं ने किया नगर भ्रमण

खेतासराय(जौनपुर)
नगर पंचायत खेतासराय में बुधवार की दोपहर विश्व बंधुत्व व लोक कल्याणार्थ गाजे-बाजे के साथ मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जिसके साथ ही पावन श्री राम कथा का शुभारम्भ किया गया। देश के कल्याण के लिए श्री राम कथा के प्रथम दिन नगर स्थित रामलीला मैदान गोलाबाजार के प्रांगण में विधि विधान से हवन पूजन करने के बाद कलश शोभा यात्रा निकली गयी जिसमे 108 महिलाएं मंगल कलश में पवित्र गंगाजल व आम्रपत्र रखकर समूचा नगर भ्रमण किया गया जिसमें गाजे- बाजे, व डीजे पर लोग थिरक रहे थे। पीछे – पीछे महिलाएं व युवतियां पंक्तिबद्ध होकर सिर पर मंगल कलश रखकर व पुरुष व बच्चे अपने-अपने हाथो में भगवा झंडा लेकर आगे-आगे चल रहे थे। समूचा नगर जय श्रीराम के नारे से गूँज रहा था। शोभा यात्रा उक्त स्थान से निकलकर मुख्य चौराहा होते हुए ओरियंटल बैंक तक गई। यहां से वापस खुटहन मार्ग स्थित दुर्गा मन्दिर पुरानी बाज़ार होते हुए काली माता मंदिर डोभी मोड़ पहुँचा वहां से पुनः गोलाबाजार पहुँचकर जलपात्र रखकर श्रीराम चन्द्र जी की आरती करने के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां वृंदावन से पधारी राधा किशोरी द्वारा नव दिवसीय कथा में श्रोताओ को अमृतपान कराई। इस दौरान मुख्य रूप से सहयोगी भृगुनाथ जायसवाल, रवि बरनवाल, संजय विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, शुभम जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। कथा के आयोजक रूपेश कुमार गुप्ता ने लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।

About Author