November 18, 2025

मनबढ़ ने किशोर को गोली मारी, छर्रा लगने से किशोर घायल

Share

मुफ़्तीगंज – जौनपुर-

बाजार से घर जा रहे एक किशोर को एक मन बढ़ ने रोककर गोली मार दी। गोली का छर्रा किशोर के कन पटी के पास लगा है। घायल किशोर को गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव का है। बगथरी गांव निवासी 15 वर्षीय राम आदर्श यादव और गुलशन सरोज दोनों एक बाइक से बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में सुखराम मेमोरियल स्कूल के पास केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के ख़टहरा गांव का एक मन बढ़ युवक पहले से ही खड़ा था।

जानकारी के अनुसार मनबढ़ ने राम आशीष और गुलशन को रोक लिया। फिर गुलशन का गला दबाकर भाग जाने को कहा जब दोनों जाने लगे तो उसने दोनों को फिर रुकने को कहा ज़ब दोनों नहीं रुके तो मन बढ़ ने दोनों को लक्ष्य कर कट्टे से फायर कर दिया।

छर्रा लगने से राम आशीष घायल घायल हो गया। फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ गौरव शर्मा सहित थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर मौके पर पहुंच गए और घायल से घटना के संदर्भ में पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं पड़ी थी।
धीरज सोनी

About Author