August 19, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

Share


जौनपुर

आज डा0 संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जौनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में शिकायत प्रकोष्ट, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक कार्यालय, रिट सेल, आंकिक शाखा में अभिलेखों के रखरखाव व शाखा प्रभारी/ कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए लम्बित कार्य को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। प्रधान लिपिक कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की हेतु प्रधान लिपिक श्री सतीश सिंह की प्रशंसा की गई।

About Author