February 3, 2026

छात्रों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Share

छात्रों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने इकाई अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी व इकाई मंत्री आदित्य जायसवाल के नेतृत्व में छात्रों की समस्याओं से संबंधित सोलह सूत्रीय ज्ञापन मंगलवार को कुलसचिव महेंद्र कुमार को सौंपा।
इकाई अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी ने कहा की विश्विद्यालय प्रशासन छात्रों के शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर गंभीर नहीं है।एक तरफ तो विश्वविद्यालय प्रशासन नैक कराने को लेकर प्रतिबद्ध है वहीं छात्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
इकाई मंत्री आदित्य जायसवाल ने कहा की छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।यदि दस दिनों के भीतर हमारी मांगों पर विचार कर उन्हे मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।जरूरत पढ़ने पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से भी इसकी शिकायत की जाएगी।

बता दें की छात्रों की मांग है की उन्हें पठन पाठन हेतु उचित व्यवस्थाएं नहीं उपलब्ध हो पा रही हैं।वहीं दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में आवश्यक मूट कोर्ट व लीगल एड क्लिनिक की भी व्यवस्था नहीं है।विज्ञान स्नातक के छात्रों हेतु इतने वर्षों के बाद भी वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान की प्रयोगशालाएं नहीं है उसे तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराया जाए।छात्रों के प्लेसमेंट नगण्य है इसपर कार्यवाही की जाए । बीसीए के छात्रों के लिए कंप्यूटर लैब की भी व्यवस्था नहीं है।फार्मेसी संस्थान में शिक्षकों की कमी होने के कारण पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।शिक्षकों की नियुक्ति अतिशीघ्र की जाए।विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।केंद्रीय पुस्तकालय चौबीस घंटे खोलते हुए छात्रों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए व प्रमुख अखबार व पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएं।छात्राओं के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है उनके लिए कॉमन रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करें।छात्रों के लिए छात्र सहायता केंद्र की स्थापना की जाए।परिसर में प्लास्टिक और तंबाकू पर प्रतिबंध लगाया जाए।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने छात्रों को आश्वासन दिया की छात्रों की मांगे जायज हैं और उसपर चर्चा करते हुए तत्काल निदान किया जाएगा।
पत्रक सौंपे जाने में प्रांत सह मंत्री उद्देश्य सिंह,सुमित सिंह,आशीष मौर्य,दिव्यांशु सिंह,शुभम ,सत्यम पटेल,शिवम पटेल,अनुराग प्रजापति समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author