गोशालाओ में दुर्व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ता वे बी डी ओ को दिया ज्ञापन

मुफ्तीगंज जौनपुर
सोमवार की सुबह स्थानीय ब्लाक के कुंडी गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता आलोक राय अपने दर्जनों समर्थको के साथ ब्लाक मुख्यालय में खंडविकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने प्रदेश के मुखिया के नाम ज्ञापन देते हुए कहा की ब्लाक में कुंडी पेसारा मुर्तजाबाद में संचालित गोशालाओं में दुर्ब्यावस्था की वजह से रोजाना गो वंश दम तोड रहे है और उनके शवों खुले में फेंक देने से कुत्ते नोच रहे है और जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहे है।जबकि हमारे प्रदेश के मुखिया का सख्त आदेश है की गौशालाओं में गो वंश की देख रेख ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी एवम् ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी रोजाना रिपोर्ट करे और पशु अधिकारी रोजाना गो वंश की स्वास्थ जांच कर आवश्यक दवा दे।लेकिन मुफ्तीगंज ब्लाक में इसके विपरित काम हो रहा है।भाजपा कार्यकर्ता ने कहा की जिम्मेदारों के खिलाफ अगर सख्त कार्रवाई नही होगी तो हम अपने सैकड़ों ग्रामीण समर्थको के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।इस अवसर पर गांव के प्रदीप सिंह सर्वेश राय अभय राज प्रजापति सागर धीरज यादव आफताब आदि लोगो का कहना है की जब उक्त प्रकरण की शिकायत करने हम लोग खंडविकासधिकारी के यहां जाते है वह हम लोगो की बात को अनसुनी कर कहते है की आप लोग शिकायत करने वाले कौन होते है अब हम गोशाला में जाकर केवल गो वंशो को ही देखे हमारे ऊपर पूरे ब्लाक की जिम्मेदारी है।खंडविकासधिकारी के विवादित बयान को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश।
