February 21, 2026

30 किलो अवैध गांजा के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर सहित कुल पांच गिरफ्तार

Share

जौनपुर -बक्शा पुलिस ने रविवार को 30 किलो अवैध गांजा के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से दो कारों में रखा गांजा के अलावा, छः मोबाइल व 4200 सौ रुपया नगदी बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया गया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गस्त के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली की अवैध गांजा तस्कर दो कार में सवार होकर तेजीबाजार की तरफ जा रहें है। थानाध्यक्ष ने तत्काल उपनिरीक्षक जीतेन्द्र सिंह व हमराही सिपाहियों को साथ लेकर तेजीबाजार मार्ग पर लखनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर इंतजार करतें लगें। थोड़ी ही देर में दो कार एक साथ दिखाई दी सक्रिय पुलिस कार में सवार पांच लोगों को दबोच लिया। उनके पास से कार में रखा 30 किलो अवैध गांजा, 6 मोबाइल तथा 4200 सौ रुपया बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों में उड़ीसा के कोगापुर जनपद के कोटवाड निवासी सागर मोहंती, तेजीबाजार थाना के बंगालीपुर गांव निवासी अजीत सिंह, लाइनबाजार थाना के रंजीतपुर गांव निवासी दीपक सिंह, बक्शा थाना के श्रीरामपुर गांव निवासी अम्बरीष कुमार सिंह एवं वाराणसी थाना चौबेपुर के पाल्हूपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव बताया। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करतें हुए सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।

About Author