February 21, 2026

सी एच सी डोभी के अफसरों से की मुलाकात, परखी व्यवस्थाएं

Share

जौनपुर चन्दवक।

राज्य सरकार की ओर से दी जा रही निशुल्क चिकित्सा सेवाओं के मद्देनजर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रिंस मोदी से मुलाकात कर किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने अस्पताल की सुविधाओं जिनमें डेंगू की रोकथाम, उपचार को लेकर जागरूकता एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधा पर विशेष चर्चा की। अस्पताल के स्टाफगण से मिलकर उनके संबंधित कार्यों को जाना। वार्तालाप के दौरान संदीप जी ने अस्पताल अधीक्षक से फीवर हेल्प डेस्क, प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, डेंगू के संबंध में अस्पताल परिसर में बोर्ड, आयुष्मान कार्ड,डेंगू वार्ड एवं मरीजों से व्यवहार पर बात करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर डेंगू के रोकथाम एवं उपचार हेतु जागरूक होने की जरूरत है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी से उन्होंने गावों में डेंगू की रोकथाम, साफ सफाई एवं बचाव हेतु लोगों को कैंप लगाकर जागरूक करने हेतु भी कहा। प्रसव वार्ड में महिलाओं से मिलकर पोषाहार संबंधी जानकारी भी ली। बता दें विगत दिनों पहले प्रजापति ने जिला मलेरिया अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से गावों में फागिंग, एंटी लारवा छिड़काव, साफ सफाई एवं जागरूकता हेतु संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि वे सरकारी अस्पताल में निजी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री को भी पत्र लिखेंगे।

About Author