August 19, 2026

तमन्चा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Share

बक्शा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुलहनामऊ ओवरब्रिज से एक युवक को नाजायज तमन्चा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त स्थान पर शनिवार को उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी के साथ वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश किया। संदिग्ध युवक को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध 12 बोर तमन्चा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवताज बिंद निवासी जमुआही सरायख्वाजा बताया। अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करतें हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

About Author