पीओ डूडा, मंडी समिति सचिव एवं सफाई कर्मी यूनियन/ संगठन प्रमुखो के साथ कुप्रथा से विमुक्त स्वच्छकारों के पुनर्वासन तथा सफाई कर्मियों की समस्याओं के संबंध में बैठक

जौनपुर- सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश शासन, कल्याण नियोजन प्रकोष्ठ, समाज कल्याण विभाग भग्गूलाल बाल्मीकि जी द्वारा लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, पीओ डूडा, मंडी समिति सचिव एवं सफाई कर्मी यूनियन/ संगठन प्रमुखो के साथ हाथ से मैला साफ करने की कुप्रथा से विमुक्त स्वच्छकारों के पुनर्वासन तथा सफाई कर्मियों की समस्याओं के संबंध में बैठक की।
बैठक में माननीय सदस्य ने समस्त ई०ओ० को निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों का वेतन 01 अक्टूबर 2022 से 374.53 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से हो गया है उसे लागू करे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन और ई०पी०एफ० समय से दिया जाए। ई०पी०एफ० कटौती में किसी प्रकार की घपलेबाजी नही होनी चाहिये अन्यथा कार्यवाही तय की जाएगी।
उन्होंने अनुपस्थित ई०ओ० पर नाराजगी व्यक्त की। माननीय सदस्य द्वारा सफाईकर्मियों से वार्डो के साफ-सफाई, वेतन, ई०पी०एफ० की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया की वार्डो की साफ-सफाई नियमित की जाए।
समाज कल्याण के अनुसेवक सुनील कुमार से स्वछकारो के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि डी०पी०आर०ओ० और समस्त ई०ओ० को स्वछकारो के संबंध में गाइडलाइन उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने अभ्युदय योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
