February 22, 2026

फिल्म दरोगा नम्बर वन के निर्माण हेतु हुआ शुभ मुहूर्त

Share

केराकत जौनपुर

स्थानीय क्षेत्र के ग्राम चौकियां नईबाजार में गुरुवार को पूर्वान्ह दस बजे भोजपुरी फ़िल्म दरोगा नम्बर वन के निर्माण के लिये शूटिंग की शुरुआत पूजा पाठ कर शुरुआत किया गया। फिल्म की शूटिंग सेट पर पूर्व जिला पंचायत शर्मिला यादव पत्नी रमेश यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया। दरोगा नम्बर वन फिल्म का निर्माण कृष्णा फिल्म व उत्तीमराज प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। फ़िल्म के बारे में बोलते हुए निर्माता कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि फ़िल्म की कहानी में उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग और ग्रामीण परिवेश में नौकरी के दौरान आने वाली चुनौतियों और डियूटी के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करने से जुड़ी है। वही अपराध नियंत्रण से पुलिस विभाग क्षवि सुधारने और दबंग बदमाशों से गाँव की गरीब जनता को बचाते हुये सबका विस्वास जितने में कामयाब हो जाता है। वही ये पूरी फ़िल्म पारिवारिक परिवेश में देखने के योग्य होने के साथ ही एक कॉमेडी फिल्म है। इस अवसर पर अर्चना सिंह, लेखक दीपक भगत, स्टोरी रिसर्चर सोनू सहगम, फिल्म अभिनेता शुभम तिवारी, अभिनेत्री प्रग्या तिवारी, अंशु, हीरा यादव फिल्म विलेन, लकी शर्मा, जयसिंह यादव, दिनेश यादव पहलवान, कमलेश यादव, के साथ गाँव के तमाम लोग मौजूद रहे।

About Author