February 22, 2026

रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड भारत सरकार के यात्री सेवा समिति (पी एस.सी ) के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने भंडारी स्टेशन व सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया

Share

रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड भारत सरकार के यात्री सेवा समिति (पी एस.सी ) के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने बुधवार को भंडारी स्टेशन व सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया सिटी स्टेशन पर वह सीधे आकर प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित कैंटीन पर गए उनसे खाद्य सामग्री के बारे में बात की कौन सी काफी या चाय प्रयोग करते हो प्लेटफार्म एक पर जो खंभे हैं उसके नीचे जो अर्थिंग खुला है जगह जगह प्लेटफार्म पर अर्थिंग का क्षण उभरा हुआ है और और कहीं यात्री 10 मिनट के लिए स्टेशन पर आता है ऐसा नहीं होना चाहिए प्लेटफॉर्म के पूरब की तरफ प्लेटफार्म पर जो घास है उसको लेकर नाराजगी व्यक्त की जब गाड़ी पर बैठने लगे तो स्थानीय पत्रकार हरी लाल यादव ने ऑटो स्टैंड स्टैंडर्ड के कारण सिटी स्टेशन जाम के लेकर उनसे कहा तो उन्होंने अपने को यह शिकायत दर्ज कराई। यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद ने स्टेशन मास्टर अजीत प्रताप सिंह से स्टेशन संचालन से संबंधित सवाल पूछे कि कैसे गाड़ी चलाई जाती है कैसे कंट्रोल की जाती है और पैनल के विषय में विस्तृत जानकारी ली।इनके साथ चल रहे अधिकारियों में एडी आर एम लाल जी चौधरी डीसीएम प्रतीक श्रीवास्तव टी आई अरुण कुमार ए डी ई N.2 एवं सिटी स्टेशन अधीक्षक बीके सिंह आदि आदि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व चेयरमैन का स्वागत सिटी स्टेशन रेलवे अधीक्षक वी के सिंह, अनुराग तिवारी, शाइस्ता व समस्त स्टाफ ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

About Author