उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग किसानों को किया गया जागरूक

जौनपुर चन्दवक ।
क्षेत्र पंचायत डोभी के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय जरासी के परिसर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन कर ऑर्गेनिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। गांव का पैसा गांव में, गांव का पैसा शहर में नहीं, शहर का पैसा गांव में आए स्लोगन के साथ एक देसी गाय से अधिकाधिक क्षेत्रफल में कैसे खेती की हो सकती है के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूद्र प्रताप सिंह व संचालन हरिनाम सिंह ने किया।कार्यक्रम में कृषक उत्पाद संघ धर्मापुर की कार्यकारी अधिकारी संध्या सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सजीत कुमार,वरुण कुमार, अरुण कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण सिंह बबलू,राम सरन सिंह, संकठा सिंह सहित अन्य लोग थे।
रिपोर्ट आनन्द कुमार DRS न्यूज़ नेटवर्क।
