हक हमारा भी तो है’’ अभियान के अन्तर्गत जेल में बंदियों का डाटा किया जा रहा फीड

‘‘ जौनपुर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में दिनांक 31.10.22 से 13.11.22 तक (i) “Empowerment of Citizens through Legal Awaenessand Outreach” (ii) “Haq hamara bhi hai @75” के अन्तर्गत अभियान संचालित किया गया है।
श्री विवेक विक्रम, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बन्दी को कानूनी हक की जानकारी दी जानी है। बन्दी के परिजनों की स्थिति, बन्दी की बीमारी, परिजनों व बच्चों की बीमारी, बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी एकत्र कर फार्म भरवाये जा रहे हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गठित टीम में अधिवक्तागण सर्वश्री सुनील कुमार शुक्ला, अवधेश पाण्डेय, अखिलेश कुमार, मृदुल कुमार यादव पी0एल0वी0 गण सर्वश्री सुरेश यादव, राहुल कन्नौजिया, रूपेश कुमार सेठ, सुबाष चन्द्र यादव ने एक-एक बन्दी से जानकारी एकत्र कर फार्म भरवाने के बाद बन्दियों की डाटा फिडिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
जेल अधीक्षक, श्री एस.के. पाण्डेय द्वारा बताया गया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सभी बन्दियों का डाटा रोजाना फिड किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त पी0एल0वी0 के माध्यम से आउटरीच गतिविधियों/कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार गॉवों एवं ब्लाकों स्तर पर किया जा रहा है।
