उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक द्वारा बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

IMG-20221102-WA0021
Share

जौनपुर – उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक जी द्वारा 02 नवंबर 2022 को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि अस्पतालों में 24 घंटे कुत्ते के काटने की सुई लगाने की व्यवस्था की जाए। अस्पताल में मरीजों से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और पूछा कि अस्पताल में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है, जिसपर मरीजों ने बताया कि समस्या नही है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू संक्रमण से सावधानी व बचाव के लिए आम जनमानस को जागरूक करें जिससे डेंगू संक्रमण के बारे में आमजनमानस को जानकारी हो और डेंगू से बचाव हो सके।
इस अवसर पर मा. विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।