गुमशुदा नवयुवक के चाचा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज

जौनपुर चन्दवक।
विवेक प्रजापति जो अपने भाई विकास के साथ पराऊगंज बाजार गए और वहीं से गायब हो गए। परिवारीजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुमशुदा नवयुवक के चाचा श्री राम प्रजापति ने थाना जलालपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि विवेक का कद 5 फीट,सांवले रंग का है और उसने सफेद टीशर्ट नीला जींस पैंट काली टोपी पहना था
विवेक प्रजापति पुत्र सुभाष प्रजापति (उम्र 18 वर्ष 4 माह) ग्राम मई पहाड़ी पट्टी थाना केराकत जौनपुर के रहने वाले है। जिनका डोभी में रिश्तेदारी है डोभी में उनके रिश्तेदारों के माध्यम से प्रकरण का समाजसेवी संदीप प्रजापति को संज्ञान हुआ तो उन्होंने जल्द ही थाना प्रभारी केराकत से भी संपर्क कर लापता युवक के जांच पड़ताल में जुटने हेतु चर्चा करने की बात कही और जनता जनार्दन से लापता व्यक्ति के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर विवेक प्रजापति के पिताजी के मोबाइल नंबर 6390261676पर सूचित करने अथवा नजदीकी थाना प्रशासन को सूचित करने हेतु निवेदन किया है।
रिपोर्ट आनन्द कुमार के साथ गोविन्द कुमार DRS न्यूज़ नेटवर्क।
