एक व्यक्ति की पोखरी में मिली लाश क्षेत्र में फैली सनसनी

Share

मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार की सुबह शव पाये जाने से सनसनी फैल गई। शव पोखरे के बीच औंधे मुंह उतराया हुआ था जिसकी पहचान जिलाजीत जैसवार पुत्र मुन्नीलाल जैसवार 50 वर्ष निवासी ग्राम आशापुर सिरौली थाना रामपुर के रूप में की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जिलाजीत जैसवार मुंबई में सपरिवार रहकर कपड़े की सिलाई का काम करता था। वह अपनी बहन की बीमारी की सूचना पाकर शनिवार को गोदान एक्सप्रेस से गांव के लिए चला। इस संबंध में रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना निवासी जिलाजीत के साले राजकुमार ने बताया कि उन्होंने रविवार को मोबाइल से बताया कि गांव के ही 2 लोग और मिल गए हैं जिनके साथ में आ रहा हूं तुम लोग जमालापुर बाजार मेरा इंतजार करना। शाम तक उक्त बाजार न पहुंचने पर राजकुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बहुत खोजबीन किया परंतु जिला जीत का पता नहीं चल सका। जिलाजीत की गुमशुदगी की तहरीर शनिवार की रात कोतवाली में भी दिया गया था परंतु पुलिस कोई सुराग नहीं पा सकी थी। जिसका शव मंगलवार की सुबह ददरा गांव स्थित सीताराम के पोखरे से बरामद हुआ। ग्राम प्रधान अवधनारायण यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About Author