कुश्ती दंगल में लगभग पांच दर्जन पहलवानों ने दिखाए अपने अपने जौहर

Share

Our Visitor

829165
Users Today : 42


ज्यादातर कुस्तीया बराबरी पर छूटी ।
गौरव पहलवान गड़वारे वीर जौनपुर ने 5 मिनट में सोनू गाजीपुर को आसमान दिखाकर वाहवाही लूटी
जौनपुर
क्षेत्र के सोसा पट्टी गांव के देव स्थान डीह गड़वारे वीर स्थान पर लगे स्व मुलायम सिंह यादव पूर्व मुख्यमंत्री की याद में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया ।जिसमें ज्यादातर कुश्तियां जहाँ बराबर छूटी वही पर आधा दर्जन कुस्तीया का ही निर्णय हो सका ।
प्रिंस गाजीपुर व वीरेंद्र गड़वारे वीर ,कल्लू बहरी पुर व रवि गड़वारे बीर ,हरजेंद्र वाराणसी व प्रदीप कोनिया ,अनिल मेरठ व निरंजन धर्मापुर,प्रमोद वाराणसी वधिरज गड़वारे बीर ,अभिषेक गाजीपुर व भोला गद्दोपुर ,अंकुर गाजीपुर व अतुल नई बाजार ,वीरेंद्र गड़वारे बीर व प्रिंस गाजीपुर ,किसान सत मेस रा आदि कुश्तियां बराबरी पर छुटी ।
वही अनुभव चौहान गड़वारे बीर ने अभिषेक को आसमान दिखाकर जीत दर्ज किया वही परप्रिन्स गाजीपुर को बीरेंद्र गड़वारे बीर ने आसमान दिखाया ।इस अवसर पर दंगल संयोजक जिया राम पहलवान ,संजय सरोज , भइया लाल यादव ,राम आसरे यादव ,मो इंसाफ शाह , कृपाशंकर यादव , मंगल यादव ,सचिन यादव जिला पंचायत सदस्य ,नीरज पहलवान पिंटू यादव, संग्राम यादव, आदि लोगो की उपस्थिति रही ।
संयोजक ने सभी आये अतिथियों का आभार जताया
संचालन महेंद्र सिंह अजगरा व रेफरी की भूमिका लल्लन यादव ,अशोक सोनकर व सुभाष चन्द्र यादव ने किया

About Author