February 22, 2026

पुरातन छात्रों ने अपने गुरुओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Share


जौनपुर- आज शुक्रवार को एक ऐसा वाकया देखने को मिला कि एक पुरातन छात्र अपने साथियों के साथ विद्यालय पहुंचकर अपने दिवंगत गुरुओं को याद किया और उनके संस्मरण सुना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । तिलक धारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में 1968 में हाई स्कूल के छात्र रहे प्रवीण त्रिपाठी जो मुंबई में चीफ एग्जीक्यूटिव पद पर कार्य कर रहे हैं ,अपने पुरातन मित्र सुभाष यादव क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी, मिर्जा दावर बेग अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक के साथ कालेज के प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंचे और चर्चा परिचर्चा के दौरान पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए अपने दिवंगत गुरु स्वर्गीय प्रेम बहादुर सिंह, स्वर्गीय राम दवर द्विवेदी ,स्वर्गीय सूबेदार सिंह एवं स्वर्गीय सजल कुमार सिंह के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।उक्त समय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार सेठ जेब्रा, जौनपुर पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी उपस्थित थे

About Author