प्रकाश एवम दीपो का पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबों , असहायों को बाटी गयी कैलेण्डर एवं मिठाईयां

प्रकाश एवम दीपो का पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबों , असहायों को बाटी गयी कैलेण्डर एवं मिठाईयां
रामपुर, जौनपुर: समाज में रह रहे गरीबों और असहायों के लिए सदा सेवा कार्य कर रही राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिवाली के शुभ अवसर पर लोगो को मिठाईयां एवम अन्य उपहार बांटी। शुक्रवार से मिठाई बाटने का कार्य शुरू हुआ है आज लगभग तीन से चार गांवों में जाकर उपहार एवम मिठाई बाटा गया । संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष एडवोकेट आर० के० शर्मा (पंकज) से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारी संस्था दिवाली के अवसर पर यह पुनीत कार्य करती हैं इस वर्ष 65 किलो मिठाई बाटने की योजना है ।
इस नेक कार्य में संस्था के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे जिसमे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आशीष मौर्य, शिक्षा समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, उत्तर प्रदेश सह सचिव नीरज गुप्ता,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सुशील मौर्य , शिवम शर्मा , उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी दिलीप मौर्य मुख्य रूप से इस कार्य को पूरा किया।
