किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित किसान ध्यान दें

जौनपुर चंदवक।
किसानों की समृद्धि के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की है जिसमें सोमवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त जारी की तब सरकारी आंकड़ों से पता चला कि काफी संख्या में किसान योजना के लाभ से वंचित रह गए ऐसे किसानों के लिए जिलाधिकारी जौनपुर श्री मनीष वर्मा जी ने जिला स्तर, ब्लॉक स्तर पर भूलेख सत्यापन के लिए कंट्रोल रूम/ हेल्पडेस्क स्थापित करवाया है जो विकास भवन सभागार, कार्यालय उप निदेशक कृषि एवं ब्लाक स्तर पर ब्लॉक वाइज राजकीय बीज भंडार पर किया गया है। इस जानकारी को किसानों के हित को ध्यान में रख साझा करते हुए बजरंग नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष समाजसेवी संदीप प्रजापति ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जिन किसानों का सम्मान निधि का रकम उनके अकाउंट में नहीं पहुंचा है वे अपने खतौनी के साथ राजकीय बीज भंडार पर जाकर सत्यापन करा लें। विकास भवन सभागार में तय की गई कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर96166616174 एवं उपकृषि निदेशक के कार्यालय का संपर्क नंबर9839254936,05452357656 पर कॉल करके योजना से वंचित किसान सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
