August 20, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Share

जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई।  इस अवसर पर जनपद के मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं रामायण पाठ किया गया।

        जनपद के मंदिरों में वाल्मीकि जयंती पर मूल रामायण का अंश पाठ सम्पन्न हुआ।  

        जनपद में नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर मूल रूप में रामायण का वचन किया गया। 

      इस दौरान रामायण अंश का पाठ एवं वाल्मीकि रामायण में कथित उपदेशों व सारांश पर अमल करने हेतु लोगों को बताया गया।

         इसी क्रम में जनपद के विभिन्न वाल्मीकि मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर व अन्य प्रमुख राम मंदिर पर भी रामायण पाठ किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। 

        जनपद में विकासखंड सिरकोनी के राम जानकी मंदिर गोपीपुर, हनुमान मंदिर ग्राम पंचायत केशवपुर, विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत रसूलाहा में राम जानकी मंदिर में, जमालपुर के राम जानकी मंदिर में, हनुमान मंदिर सरोना, राम जानकी मंदिर धरमपुर, लोहार देव मंदिर अहिरौली, पालिका परिषद जौनपुर एवं नगर पंचायतों सहित समस्त विकासखंडो सहित अनेकों जगहों पर विधिवत आयोजन किया गया।

About Author