युवती की शव कुएं से बरामद परिजनों को हत्या की आशंका

जौनपुर सुजानगंज
क्षेत्र के नगौली स्थित काजोल पुत्री लालजी पटेल उम्र 19 वर्ष की शव रविवार को घर से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर पाया गया।परिजनों ने हत्या होने की आशंका व्यक्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगौली निवासी लालजी पटेल की पुत्री काजोल शुक्रवार को सुबह घर से घास काटने के लिए निकली लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता होने लगी और वे क्षेत्र के आस पास खोज करने लगी।शनिवार को परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर दी।रविवार को सुबह कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना घर वाले को दी परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना थाने पर दी ।मौके पर पहुंचे पुलिस स्थानीय लोगो की मदद से शव को बाहर निकाला और थाने पर लेकर आए ।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा की शव बरामद हुआ है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कार्यवाही को जायेगी।
परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आशंका
परिजनों ने शनिवार को दिए तहरीर में क्षेत्र के एक लड़के से बात करने की बात कही ।कुछ दिन पूर्व कुछ परिजनों ने उस लड़के को समझाया और डाटा भी था।लेकिन इसके बावजूद भी वह बात करता रहा।
