आज और कल लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Share


जौनपुर, 06 अक्टूबर 2022।
जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) तथा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर सात और आठ अक्टूबर को ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने जनपदवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि पहले यह कैंप 06 और 07 अक्टूबर को लगना था लेकिन आयोजन की तिथि में थोड़ा बदलाव किया गया है। इसके चलते अब सात और आठ अक्टूबर को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक तथा जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा। ब्लड डोनेशन के बाद ब्लड ग्रुप के आधार पर ब्लड ग्रुप डायरेक्टरी भी तैयार की जाएगी ताकि जरूरतमंद लोग सम्बंधित ब्लड डोनर से सम्पर्क कर सकें। सीएमओ ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

About Author