February 22, 2026

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत,दूसरा घायल

Share

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत,दूसरा घायल

केराकत जौनपुर।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मनियरा मोड पर मंगलवार की पूर्वान्ह लगभग दस बजे केराकत में फार्म भर कर घर वापस जा रहे एक बाइक पर सवार दो लोगो को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी हादसे में एक मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।गौरतलब हो कि मनीष विश्वकर्मा 27 वर्ष पुत्र प्रेम विश्वकर्मा और सोनू विश्वकर्मा 14 वर्ष पुत्र अशोक विश्वकर्मा निवासी तरियारी केराकत से अपने घर वापस जा रहे थे कि जैसे ही मनियरा मोड से तरियारी के लिए मुड़ने लगे तभी पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी बाइक सवार दोनो लोग बुरी तरह घायल हो गये, मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को उपचार हेतु केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर भर्ती कराया। वही चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु दोनों को जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया गया।सोनू विश्वकर्मा को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई और मनीष विश्वकर्मा की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेन्टर वाराणसी रिफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच पिकअप को अपने कब्जे लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

बूझ गया घर का इकलौता चिराग,परिवार पसरा मातम

सड़क दुर्घटना में सोनू विश्वकर्मा की मौत हो कि सोनू विश्वकर्मा घर का इकलौता चिराग था परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है मृतक की माता बेबी विश्वकर्मा ने बताया कि मेरे दो संतान थी एक लड़की नेहा उम्र 20 वर्ष और एक ही लड़का सोनू था।मेरे पति अशोक विश्वकर्मा भोपाल में प्राइवेट कंपनी में काम करते है इस समय भोपाल में ही है सोनू पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी में कक्षा 8 में पड़ता था फार्म भरने के लिए केराकत गया हुआ था सोनू को पढ़ने में काफी रुचि थी उन्होंने कहा कि मेरे घर का इकलौता चिराग बुझ गया अब किसके सहारे हम दोनो अपनी जिंदगी जीएंगे।

About Author