कैम्प लगवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बनवाएं आयुष्मान कार्ड

कैम्प लगवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बनवाएं आयुष्मान कार्ड
बैठक
-सीएमओ ने सीएचसी मछलीशहर में अधिकारियों और और कर्मचारियों के साथ की बैठक
-डेंगू पर नियंत्रण के लिए बुखार के मरीजों के ज्यादा से ज्यादा ब्लड सैंपल जांच लेने का निर्देश
जौनपुर, 03 सितम्बर 2022
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)मछलीशहर
पर सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डा लक्ष्मी सिंह ने जिला मलेरिया अधिकारी बीपी सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव मिश्रा के साथ अधीक्षक डॉ विशाल सिंह यादव से मुलाकात की। उन्होंने वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर डेंगू पर नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में कैम्प लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।
डॉ विशाल सिंह यादव ने सीएमओ को बताया कि शादीगंज में डेंगू बुखार के मामले को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने डेंगू के संभावित लक्षण वाले लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं। लगातार ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा रही है। सीएमओ ने ब्लड टेक्नीशियन को डेंगू बुखार से संबंधित मरीजों के ज्यादा से ज्यादा ब्लड सैंपल की जांच करने का निर्देश दिया जिससे बीमारी पर रोक लगाई जा सके। इसी क्रम में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से मछलीशहर के सभी वार्डों में फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है । सीएमओ के पहुंचने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के समस्त डॉक्टरों की टीम डेंगू के प्रकोप से संबंधित मीटिंग में उपस्थित रहे।
