भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण

भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधी जी की जयंती मनाई गई एवं उनकी जीवनी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनी पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने गांधी जी के जीवन दर्शन और लालबहादुर शास्त्री जी के जय जवान जय किसान दिये गये नारा को विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रहरि,प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख वनवासी अवधेश गिरि,प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख समग्र ग्राम अतुल जायसवाल प्रकल्प प्रमुख डाक्टर आशुतोष सिंह सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और यह भी बताया कि सत्य और अहिंसा की प्रासंगिकता सदैव रहेगी। इसलिए हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाने का प्रयास करना चाहिए।वही शास्त्री जी की सीख स्वावलंबन बने अभाव में भी संयमित होकर खुशहाल जीवन यापन कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष शरद साहू ने किया। अध्यक्ष ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए इस अवसर पर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में अतुल सिंह, राहुल पाण्डेय,पाठक जी, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
