February 22, 2026

ग्रामीण बैंक एसोसिएशन ने लोक सभासांसद ,श्याम सिंह यादव, को उनके आवास पर एक ज्ञापन सौंपा

Share

सांसद को सौंपा ज्ञापन —– ग्रामीण बैंक एसोसिएशन ने लोक सभासांसद ,श्याम सिंह यादव, को उनके आवास पर एक ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमें अरेबिया द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में कहा गया कि ग्रामीण बैंक की अलग पहचान होनी चाहिए, इसके लिए नेशनल रूरल बैंक की स्थापना किया जाए और आईपीओ लाकर ग्रामीण बैंकों को निजी हाथों में न दिया जाए ।इसी आंदोलन के क्रम में 23 सितंबर को बैंकों में हड़ताल की गई थी और इसका भी एक ज्ञापन राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी को दिया गया था ।प्रतिनिधिमंडल को सांसद ने आश्वस्त किया कि आप की मांगों को उच्च सदन तक पहुंचाया जाएगा। सभी लोगों ने उन्हें नवरात्रि व ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दी ।प्रतिनिधिमंडल में रत्नाकर दुबे ,अरुण श्रीवास्तव शुभम वर्मा ,शकील अहमद अशफाक अहमद ,अरुण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About Author