February 22, 2026

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 9473 एन0आई0एक्ट वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण     

Share

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 9473 एन0आई0एक्ट वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण            जौनपुर 30 सितम्बर 2022 (सू0वि0) –  सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक विक्रम ने अवगत कराया है कि माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, वरिष्ठ न्यायमूर्ति, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद तथा माननीय सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ संजय सिंह के निर्देशानुसार सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में एन.आई.एक्ट की धारा-138 के अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 26, 27, 28 तथा 29.09.2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
              इस विशेष लोक अदालत में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के न्यायालयों में 126805 वाद निस्तारण हेतु चिन्हित किये गये, जिसमें से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 9473 वादों का सफलता पूर्वक निस्तारण करते हुए पक्षकारों को लाभ प्रदान किया गया। उपरोक्त निर्देश के अनुक्रम में जनपद न्यायालय, जौनपुर में भी श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की अध्यक्षता एवं सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर विवेक विक्रम के संचालन में 26 सितम्बर 2022 से 29 सितम्बर 2022 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न न्यायिक मजिस्ट्रेटगण द्वारा धारा-138 एन0आई0एक्ट के कुल 917 वादों को चिन्हित कर कुल 52 मामलोंको सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया।

About Author