भारत विकास परिषद ने सरदार भगत सिंह जयंती पर किया गोष्ठी

IMG-20220929-WA0028
Share

भारत विकास परिषद ने सरदार भगत सिंह जयंती पर किया गोष्ठी

भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा सरदार भगत सिंह जयंती पर सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क में स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
शाखा अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का आज 28 सितम्बर को 115वीं जयंती मनाई जा रही है।आज ही के दिन 1907 में शहीद भगत सिंह का जन्म पाकिस्तान के लायलपुर, पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।उनके मां का नाम विद्यावती और पिता का नाम किशन सिंह है।मात्र 23 वर्ष की छोटी सी उम्र में वह देश की आजादी के लिए फांसी पर झूल गए थे, भगत सिंह युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा के श्रोत रहे हैं। देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से कई बार लोहा लिए।अंत मे गिरफ्तार होने के बाद अपने साथियों के साथ खुशी खुसी फाँसी पर झूल गए।
इस अवसर पर प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख अवधेश गिरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शिव गुप्ता अतुल सिंह सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे। अंत मे प्रकल्प प्रमुख डॉ आशुतोष सिंह सोनूने आभार व्यक्त किया।