रामलीला मैदान में हुये अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

IMG-20220929-WA0019
Share

रामलीला समिति की शिकायत पर हुई कार्यवाई

जौनपुर
नगर के सोंधी वार्ड में रामलीला मैदान में हुये अतिक्रमण पर गुरुवार की अपराह्न नगर प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर इसे मुक्त कराया तो इससे अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया।रामजानकी रामलीला समिति सोंधी द्वारा नगर प्रशासन से शिकायत की गई थी कि स्थानीय लोगों ने इसे अतिक्रमण किया हुआ है जिसे गंभीरता से हुए नगर के कर्मचारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया ।यहां स्थानीय लोगों ने बॉस बल्लियां, लकड़ी के अतिरिक्त उपले पाथकर कब्जा जमाये हुए थे जिसकी लिखित शिकायत के बाद हरकत में आये प्रशासन ने लीला मंचन स्थल को मुक्त कराया।मौके पर पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त स्थानीय लोग उपस्थित रहे।