February 22, 2026

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के टाली पर ईट ले जाने का वीडियो हुआ वायरल

Share

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के टाली पर ईट ले जाने का वीडियो हुआ वायरल

केराकत जौनपुर।

केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था पर करोड़ों रुपया खर्च कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है पर आलम ये है कि प्राथमिक विद्यालयों पर कार्यरत गैरजिम्मेदार शिक्षको की कार्यशैली से कही ना कही शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही है महीनो दर महीनो देश के कोने कोने से ऐसे वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसे देख कर शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है बता दे कि

स्थानीय विकास खण्ड के बेहड़ा प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में टाली से ईट ला रहे छात्रों का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया देखते ही देखते शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।वीडियो के आधार पर जब खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जौनपुर में बीसी के लिए आया हू जैसे ही बीसी खत्म होती है मौके पर पहुंच जांच कर शिक्षको पर उचित कार्यवाही की जायेगी।सबसे बड़ा सवाल है कि विद्यालयो में बच्चो को शिक्षित कर उनके सुनहरे भविष्य को सजाने व संवारने का काम किया जाता है।मगर उसी विद्यालय में छात्रों को शिक्षित करने के बजाय उनसे काम कराना कितना सही है।बहरहाल प्राथमिक विद्यालयों की लापरवाही उजागर भी होती है उस पर कार्यवाही भी की जाती है बाबजूद इसके भी प्राथमिक विद्यालयों की लापरवाही सुधरने के बजाय बढ़ती ही देखी जा रही है जो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती है आखिर कब प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे गैरजिम्मेदार शिक्षको पर कठोर कार्यवाही करेगा जिसे देखकर अन्य शिक्षको को सिख मिलेगी।

About Author