गरीब का ढहा कच्चा मकान, हजारों का सामान नुकसान

गरीब का ढहा कच्चा मकान, हजारों का सामान नुकसान
बाल बाल बचा परिवार कोई हता हत नहीं
खेतासराय(जौनपुर) क्षेत्र के कनवरीया गांव के दलित बस्ती में मंगलवार की सांय वर्षा के चलते कच्चा मकान अचानक जमींदोज हो गया संयोग अच्छा था कि कोई घायल नहीं हुआ हालांकि घटना की सूचना मिलते ही लोग राहत कार्य में जुट गये थे।
भुक्तभोगी केवला देवी पत्नी बेकारू ने बताया घर की दीवारों के नीचे रखा राशन सहित हजारों का सामान दबकर बर्बाद हो गयाहै।यह हादसा जब हुआ तो उस समय घर में मौजूद लोग बाहर निकले थे जिसके चलते बाल-बाल बच गए।इनके अनुसार बरामदे में रखा सरसो एक बोरा चावल दो बोरा बाल दो बोरा एक बेड एक तख्ता क्षतिग्रस्त हो गया है ।मामले की मौखिक सूचना राजस्व विभाग को दे दी गयी है।
