February 22, 2026

निपुण लक्ष्य बच्चो को दिलाना उद्देश्य

Share

निपुण लक्ष्य बच्चो को दिलाना उद्देश्य

विकास खंड के 690 शिक्षको को किया गया प्रशिक्षित

मछलीशहर, जौनपुर, 26 सितम्बर

22 सप्ताह तक निपुण मिशन अभियान की गतिविधियां संचालित करके निपुण ब्लॉक बनाना सभी शिक्षको का प्रमुख उद्देश्य है। सभी विद्यालयों में निपुण लक्ष्य के चार्ट, फ्लैक्स अवश्य लगाएं। सभी शिक्षको को लक्ष्य कंठस्थ हो जाय। उक्त बाते खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला बीआरसी मछलीशहर पर प्रशिक्षण में कहा।

एआरपी डॉक्टर संतोष तिवारी ने बताया की विकास खंड के प्राथमिक विद्यालयों के कुल 690 शिक्षको को बाल वाटिका सहित कक्षा एक से तीन तक के बच्चो में साक्षरता और संख्या ज्ञान की दक्षता विकास के लिए जानकारी दिया गया। चार दिवसीय प्रशिक्षण कुल सात फेरे में 14 बैच में संपन्न हुआ। प्रशिक्षक के रूप में एआरपी शिवाकांत तिवारी,राजेश यादव,अमला प्रसाद यादव, अब्दुल कादिर, प्रताप चंद्र यादव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से हर विन्दुओ को स्पष्ट किया। तकनीकी सहायक के रूप में वीरेंद्र यादव,सत्य प्रकाश यादव सक्रिय रहे।

About Author