February 22, 2026

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Share

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
आज जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के निर्देशानुसार कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ राकेश सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष सिंह ,एवं प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ यादव ने फीता काटकर किया।
प्रौद्योगिकी और खिलौनों की मुख्य थीम पर आधारित प्रदर्शनी में प्रशिक्षुओं ने बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग किया, वैज्ञानिक मॉडल एवं टी एल एम के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों का भौतिक निरूपण किया एवं प्रौद्योगिकी के भविष्य की संभावनाओं का वर्णन किया।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ राकेश सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि कि आने वाला युग ज्ञान का युग है, प्राचीन काल से ही ज्ञान को सर्वाधिक महत्व मिलता रहा है, और इस तकनीकी के युग में तो ज्ञान का महत्व अत्यधिक ही बढ़ गया है एक सर्वे के अनुसार विज्ञान का ज्ञान 10 वर्षों में 2 गुना हो जा रहा है जबकि तकनीकी ज्ञान 5 वर्षों में ही 2 गुना हो जा रहा है, आपने बच्चों को राज्य स्तर तक चयनित होने के लिए मंत्र दिया ।
वरिष्ठ प्रवक्ता श्री मनीष कुमार सिंह जी प्रेजेंटेशन को प्रभाव कारी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं बताया कि आपने मॉडल तो अच्छा बनाया है लेकिन यदि आप अपने प्रेजेंटेशन को अच्छा कर लेंगे तो निश्चय ही आप राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे
प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ यादव जी ने सभी प्रशिक्षुओं सराहा तथा और भी मेहनत करने के लिए अच्छा बनने के लिए उनको प्रेरित किया कार्यक्रम में समस्त प्रवक्ता एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन प्रवक्ता डॉ अश्वनी पांडे ,नीरज मणि तिवारी, अमित कुमार एवं दुर्गेश यादव जी ने किया ,कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र जी ने किया।

About Author