August 20, 2026

तमन्चा के साथ युवक गिरफ्तार

Share

जौनपुर

बक्शा पुलिस ने अवैध तमन्चा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर चालान कर शनिवार को चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात्रि गस्त के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिली कि चुरावनपुर व खुशहूपुर गांव की सरहद पर बने पुलिया पर कुछ लड़के अवैध तमन्चा के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठे है। सूचना पर तत्काल पहुँची पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से खुशहूपुर निवासी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर मय असलहा चालान कर दिया।

About Author